प्रतिनिधि, छतरपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बस स्टैंड स्थित ठाकुरबारी मंदिर के परिसर में सुंदरकांड, पूजन व वह आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु व राष्ट्र निर्माण की सेवा को निरंतर करने की कामना की गयी. कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा परिवार के द्वारा पूजन अर्चना कर उनकी उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी. भारत के लोकतंत्र के इतिहास में देश के लिए सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं पर खरे उतरे हैं. कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक पुष्पा देवी, चंदन यादव, मनोज गुप्ता, अनिल पासवान, राहुल वर्मा, विनय ठाकुर, शिव भुइयां समेत के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण होने पर की गयी पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण होने पर की गयी पूजा अर्चना
