नीलांबर पीतांबरपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में शनिवार की संध्या अटल स्मृति सभागार पार्क में साप्ताहिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा भगवा ध्वज लगाकर संघ प्रार्थना के साथ की. वक्ताओं ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है. जिसकी रक्षा एवं संवर्धन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. इस के दौरान आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन है. जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है. योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने पर बल दिया गया. स्वयंसेवकों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया. मौके पर पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता, जिला विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता,प्रखंड प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा,बच्चन ठाकुर,कमेश यादव, बीरेंद्र प्रसाद, मंदीप श्रीवास्तव,संतोष प्रसाद,मनोरंजन दुबे, रौशन मेहता, रूपेश सोनी, मंजीत सोनी के साथ साप्ताहिक मिलन के सीताराम, ब्रजेश कुमार,रवि कुमार सहित कई स्वयंसेवक व गणमान्य मौजूद थे.
राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प
राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प
