भीष्म गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान

भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है

प्रतिनिधि : नौडीहा बाजार भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है और मायापुर पावर सब स्टेशन से पूरे क्षेत्र में मात्र 4-5 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है. दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से घरेलू जीवन, व्यवसायिक गतिविधियां और कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक परेशान हैं. कूलर और एसी तो दूर, पंखे भी शो पीस बन गये हैं. पानी की आपूर्ति बाधित होने से घरों में संकट गहराता जा रहा है. छोटे उद्योग, दुकानदार और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग काम नहीं कर पा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती ने उन्हें नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया है. रात में उमस और मच्छरों के कारण लोग नींद तक नहीं ले पा रहे हैं. ऊपर से ही बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऊपर से ही बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है, लेकिन वे केवल जल्द सुधार का खोखला आश्वासन दे रहे हैं. इस गंभीर समस्या पर विभाग की चुप्पी लोगों के गुस्से को और बढ़ा रही है. यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो लोग मजबूर होकर सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >