जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है : अरुणा शंकर

जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है : अरुणा शंकर

मेदिनीनगर. नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर ने सोमवार को दौरा किया. इस क्रम में हमीदगंज वार्ड 11, 12 भारतमाता चौक, आरएसएस भवन, शिव मंदिर, पीपल मार्ग, नंदलाल इंच्यूट गली, घोड़िया स्कूल रोड, विष्णुदेव दुबे रोड, विनय मोड़, चेयरमैन रोड, कुम्हार पट्टी, सिंगरा हाउस रोड, ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल रोड, मनोज सिंह गली, मनोज दुबे गली, शिव कुमार लाल रोड, सुभाष चौक, मेजर मोड़ मुहल्ला में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा. श्रीमती शंकर ने कहा कि हरेक तरफ लोगों का प्यार व समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं. जिसका लाभ चुनाव में मिलेगा. चुनाव जीतने के बाद निगम क्षेत्र में जो कमियां रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जायेगा. 23 फरवरी को अपना मत देकर जीत दर्ज करायेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में कुछ प्रत्याशी वोट के लिए आयेंगे होंगे. लेकिन वह निरंतर जनता के लिए समर्पित रहे है. निगम का विकास कुछ लोगो को रास नही आ रहा है . लेकिन जनता हकीकत को समझ रही है. उन्होंने जनता से वोट करने की अपील की. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,बिभाकर नारायण पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि बिजय ओझा,बिनय सिंह, जितेंद्र पांडेय, गुड्डु बर्मन, नगर मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, सुजाता सिंह, मंजू गुप्ता,रूपा सिंह, रेखा गुप्ता,संध्या देवी, पिंकी देवी, रूबी सिंह,ज्योति अग्रवाल, कुणाल किशोर, चंदू गुप्ता, गुड्डू बर्मन, पंकज जायसवाल, आशीष भगत, संजय भगत, मनोज दुबे, मनोज सिंह, अरविंद गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >