पलामू : जंघासी इमली दुर्गाबाड़ी में शारदीय नवरात्र की तैयारी तेज, सुधीर यादव को मिली अध्यक्षता की कमान

पाटन के जंघासी इमली दुर्गाबाड़ी में दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए नई पूजा समिति का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट

पाटन (पलामू). पाटन प्रखंड के जंघासी इमली दुर्गाबाड़ी परिसर में न्यू जीनियस क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने की, जबकि संचालन सुधीर यादव ने किया. बैठक में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा पंडाल निर्माण, पूजा स्थल की साफ-सफाई और पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा समिति का पुनर्गठन भी किया गया.

सुधीर बने अध्यक्ष और ओमप्रकाश उपाध्यक्ष

पुनर्गठित समिति में सुधीर कुमार यादव को अध्यक्ष, ओमप्रकाश कुमार साव को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार रवि को सचिव, सुनील कुमार साव को उपसचिव, प्रदीप कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष और कमलेश कुमार गुप्ता (छोटू) को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं रामाशीष कुमार को मीडिया प्रभारी, सीताराम सोनी को सह-मीडिया प्रभारी और राजू नारायण गुप्ता को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी.

ये भी पढ़ें: पलामू : PHC है,स्वास्थ्यकर्मी हैं, पर रहने को आवास नहीं; किशुनपुर में रात होते ही लाचार हो जाती है स्वास्थ्य सेवा

शांति व्यवस्था के लिए निगरानी समिति गठित

दुर्गापूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी समिति का भी गठन किया गया. इसमें मनोज कुमार दुबे, नरेंद्र ठाकुर, अरुण गुप्ता, मनोज शर्मा, वीरेंद्र भगत, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, उमेश यादव, अजय कुमार सिंह और पंकज दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक में पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों और ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >