पांडू. प्रखंड के मुखीखाप में आयोजित शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पांडू व मुसीखाप टीम के बीच खेला गया. जिसमें पांडू की टीम 38 रन से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया. स्वर्गीय गणपत सिंह व लक्ष्मण सिंह खेल के मैदान में आयोजित मुकाबला हुआ. अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया. मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि खेल से युवाओं में शारीरिक व मानसिक दोनों विकास होते हैं, खेल एक ऐसा साधन से जिससे शरीर को स्वस्थ्य भी रखा जा सकता है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, कृष्ण विजय सिंह उर्फ बुचुन्न सिंह, राजद नेता धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, उंटारी रोड मुखिया अशोक सिंह, समाजिक कार्यकर्ता अविनाश सिंह उर्फ सिंटू, गोविंद सिंह, शिक्षक नेता प्रदुम्मन सिंह, हरिनाथ चंद्रवंशी, रामवेलास सिंह, जनार्दन सिंह, प्रवेश साव, सतबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ जे प्रसाद, नंदू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
