सबकी सहभागिता से ही कुष्ठ रोग मुक्त होगा पलामू : डीसी

30 जनवरी से पलामू में शुरू होगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

30 जनवरी से पलामू में शुरू होगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान मेदिनीनगर. गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय स्पर्श कुष्ठ जागरूकता टास्क फोर्स की बैठक हुई. डीसी समीरा एस ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कुष्ठ रोगियों को दी जा रही सुविधाओं व सेवाओं से अवगत हुई. बैठक में पलामू जिला को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी ने कहा कि पलामू को कुष्ठ रोग से मुक्त जिला बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है. सबकी सक्रियता व सहभागिता से ही इस जिला को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाया जा सकता है. डीसी ने कहा कि सरकार के द्वारा कुष्ठ रोगियों की पहचान करने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि चिन्हित कुष्ठ रोगियों को उनके घर पर ही दवा खिलाने की व्यवस्था करें. स्वास्थ्य सहिया को इसकी जिम्मेवारी दी जाये. डीसी ने कहा कि इस जिला को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए 30 जनवरी से 14 फ़रवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान व्यापक रूप चलाया जायेगा. इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों को अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित यह अभियान है. 30 जनवरी को मनेगा स्पर्श दिवस डीसी समीरा एस ने कहा कि अभियान के पहला दिन 30 जनवरी को व्यापक स्तर पर स्पर्श दिवस मनाया जायेगा. जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व ग्राम सभा में कुष्ठ जागरूकता का संदेश दिया जायेगा. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डा. एस के रवि ने बताया कि इस अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए कई तरह की गतिविधियां चलायी जायेगी. नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता, दीवार लेखन, परचा वितरण के माध्यम से लोगों को कुष्ट रोग क लक्षण के बारे में बताया जायेगा. जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से शिक्षकों व विद्यार्थियों के बीच कुष्ट रोग के लक्षण उससे बचाव के उपाय व इलाज के बारे में जानकारी दी जायेगी. मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, सिविल सर्जन डा अनिल श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान,डा अनूप कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >