पलामू: वित्त मंत्री पहुंचे निरीक्षण करने तो गेट पर लटका मिला ताला, SIR के नाम पर नदारद मिले अधिकारी

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जब पलामू के नावाबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लटका मिला. SIR के काम का हवाला देते हुए अधिकारी और कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिससे मंत्री ने नाराजगी जताई.

पलामू . राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने करीब 12.30 बजे पहुंचे. कार्यालय पहुंचने पर मुख्य गेट पर ताला लटका मिला. किसी अधिकारी या कर्मी के मौजूद नहीं रहने पर मंत्री ने नाराजगी जतायी.

उपायुक्त को दी मामले की जानकारी

मंत्री ने तत्काल पलामू उपायुक्त को फोन कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद अधिकारियों की पहल पर कार्यालय का ताला खुलवाया गया. निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने पर मंत्री ने अंचल से संबंधित कार्यों की जानकारी अंचल निरीक्षक से ली.

SIR के काम में कर्मियों की तैनाती

अंचल निरीक्षक ने मंत्री को बताया कि इन दिनों विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के कार्य में पदाधिकारियों और कर्मियों को लगाया गया है. इसी वजह से कार्यालय में नियमित उपस्थिति प्रभावित हुई है.

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- MMDR विधेयक से झारखंड को 14 हजार करोड़ का नुकसान, ग्रामीणों की लड़ाई लड़ेगी सरकार

मंत्री ने स्थिति जताया असंतोष

मंत्री ने इस स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्य संस्कृति बेहतर होनी चाहिए. पदाधिकारी और कर्मी किसी भी कार्य में लगे हों, लेकिन आम लोगों से जुड़े कार्यालयों में व्यवस्था सुचारू रहनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 6 दिन से लापता पलामू के महेंद्र की खोज में नेपाल पहुंचे परिजन

ग्रामीणों को नहीं होनी चाहिए परेशानी

वित्त मंत्री ने कहा कि कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं और अंचल से जुड़े कार्यों की भी जानकारी ली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >