पलामू : गुड़ समझ बच्चे ने बम को चबा डाला, उड़ गया जबड़ा

बम को गुड़ समझकर कारिमाटी गांव के अब्बास अंसारी का 10 वर्षीय बेटा जुबैर ने मुंह में डाल चबा डाला, जिसके विस्फोट से उसका जबड़ा उखड़ गया. जानकारी के अनुसार जुबैर अपनी मां व परिजनों के साथ गांव से दूर जंगल के पास स्थित खलिहान गया हुआ था. जुबैर के परिजन जंगल के खलिहान में काम करने लगे. उधर जुबैर खेलते-खेलते पास के अरहर की खेत मे चला गया.

छतरपुर : बम को गुड़ समझकर कारिमाटी गांव के अब्बास अंसारी का 10 वर्षीय बेटा जुबैर ने मुंह में डाल चबा डाला, जिसके विस्फोट से उसका जबड़ा उखड़ गया. जानकारी के अनुसार जुबैर अपनी मां व परिजनों के साथ गांव से दूर जंगल के पास स्थित खलिहान गया हुआ था. जुबैर के परिजन जंगल के खलिहान में काम करने लगे. उधर जुबैर खेलते-खेलते पास के अरहर की खेत मे चला गया.

Also Read: झारखंड में 20 अप्रैल से सशर्त खुलेंगे सरकारी दफ्तर, सरकार ने जारी किया आदेश

वहां गुड़ व सत्तू से बना बम, जोकि सुअर को मारने के लिए रखा गया था. उसे जुबैर गुड़ समझ उठाकर खाने के लिए मुंह में डाल कर चबा डाला, जिससे बम फट गया. इस घटना में जुबैर का जबड़ा फट गया. परिजनों ने उसे तत्काल छत्तरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज मेदिनीनगर के लिए रेफर कर दिया.

थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने बताया कि लोगों ने अरहर की फसल को जंगली जानवरों व सुअर से बचाने के लिए सत्तू में गुड़ का मिश्रण कर बीच में विस्फोटक पदार्थ डाल उसे खेत में रख दिया था. जिसे गलती से बच्चे ने गुड़ समझ खाने का प्रयास किया. इससे उसी उक्त बम उसके मुंह में ही फट गया, जिसमें वह घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AmleshNandan Sinha

Published by: Prabhat Khabar

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >