पशु लदा पिकअप जब्त,चालक गिरफ्तार

पशु लदा पिकअप जब्त,चालक गिरफ्तार

विश्रामपुर. थाना क्षेत्र के नावाडीह कला देवी धाम के पास वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते एक पिकअप वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नावाडीह कला देवी धाम के समीप सशस्त्र बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया चलाया गया. इसी दौरान सफेद रंग का पिकअप वाहन (जेएच 03 ए डब्लू 9020) आता दिखाई दिया. पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन भगाने लगा. हालांकि सशस्त्र बल के सहयोग से वाहन को पकड़ लिया गया. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सात गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक लोड पाया गया. पूछताछ में चालक ने अपना नाम पिंटू शर्मा (पिता– पंचम शर्मा, ग्राम सोनार खाप, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद, बिहार) बताया. उसने बताया कि वह पशुओं को बिहार के संडा मेला में बेचने के लिए ले जा रहा था,लेकिन इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पूछताछ में यह भी सामने आया कि जब्त बोलेरो पिकअप हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ खुर्द के मोहम्मद इमरान हुसैन का है. पुलिस ने बोलेरो पिकअप समेत सातों गोवंशीय पशुओं को जब्त करते हुए चालक पिंटू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >