आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश देती है इफ्तार : एसडीपीओ

आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश देती है इफ्तार : एसडीपीओ

हुसैनाबाद. एसडीपीओ आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के कई प्रशासनिक अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया कर्मी व रोजेदारों ने भाग लिया. साथ मिलकर रोजा खोला और अमन चैन की दुआ की. एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने इस दावत-ए-इफ्तार में पहुंचने वालों का स्वागत किया. मौके पर एसडीपीओ ने कहा की इस तरह के सामाजिक और धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा मजबूत होता है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा ने कहा कि मुस्लिम भाइयों का रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है. उन्होंने कहा ऐसे आयोजन से प्रेम एकता को मजबूत करने का काम करते है. उन्होंने सभी रोजेदार भाइयों से रमजान की हार्दिक मुबारकबाद देते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाएं रखने की अपील की, मौके पर पुलिस निरीक्षक बिनोद राम, देवरी ओपी प्रभारी बब्लू कुमार, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता,महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी, एसआई मुकेश सिंह,रमण यादव, केके पांडेय, सौरभ चौबे, नर्मदेश्वर सिंह मो. अली, समाजसेवी शमशेर आलम, अन्ना रायन, जमील अहमद, महताब खान, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सतेंद्र चंदेल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >