शहर के रेड़मा में जेनरल स्टोर दुकान में आग लगी

फ्रीज, किराना सामग्री व अन्य सामान जलकर राख, करीब 10 लाख का नुकसान

फ्रीज, किराना सामग्री व अन्य सामान जलकर राख, करीब 10 लाख का नुकसान प्रतिनिधि : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड स्थित परशुराम जेनरल एवं किराना स्टोर दुकान में गुरुवार की देर रात में आग लग गयी. इससे करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इस संबंध में दुकान संचालक नागेंद्र पांडेय ने बताया कि वे दुकान बंद कर रात करीब 10 बजे घर चले गये थे. स्थानीय लोगों ने रात्रि करीब 2:45 बजे दुकान से आग निकलते देखा. इसके बाद मामले की जानकारी दी. इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दमकल कर्मियों ने समय रहते आग बुझाकर आसपास के भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया. कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया. जिससे आसपास के कार्यालय और दुकान बच गये. आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. जबकि दुकान का सभी लाइट आफ कर दिया गया था. फिर भी दुकान में आग लग गयी. भुक्तभोगी श्री पांडेय ने बताया कि इस अगजनी की घटना में दुकान में रखे दो डीप फ्रीज, दो रेफ्रिजरेटर, किराना सामग्री, विभिन्न खाद्य पदार्थ, स्टेशनरी सामान, बच्चों के पढ़ने-खेलने के सामान, कोल्ड ड्रिंक, लेज, चॉकलेट समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. दुकान में रखा लगभग 90 प्रतिशत सामान जलकर राख हो गया. दुकान में रखा ढाई हजार नगद भी जल गया. इस घटना से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >