रीबी में पली -बढ़ी शीला चौधरी बनीं नगर अध्यक्ष

रीबी में पली -बढ़ी शीला चौधरी बनीं नगर अध्यक्ष

प्रतिनिधि, हरिहरगंज हाल में संपन्न हुए निकाय चुनाव में नव निर्वाचित अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी की जीत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. साधारण परिवार में पली-बढ़ी शीला चौधरी का राजनीति से पहले कोई विशेष जुड़ाव नहीं रहा. बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी और कई कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने अपना जीवन आगे बढ़ाया. हालांकि समय के साथ परिवार की स्थिति में सुधार हुआ और आज वे सामाजिक रूप से एक सम्मानित पहचान बना चुकी हैं. कुमारी शीला चौधरी का बचपन संघर्षों के बीच गुजरा. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई को महत्व दिया और इंटर तक की शिक्षा प्राप्त की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वे लंबे समय तक घर-परिवार की जिम्मेदारियों में लगी रहीं. इसी दौरान उन्होंने आसपास की समस्याओं को करीब से देखा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास करती रहीं. निकाय चुनाव की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया. बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के उन्होंने चुनाव मैदान में कदम रखा. प्रचार के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और क्षेत्र के विकास, साफ-सफाई, पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया. जनता ने उनके सादगी भरे स्वभाव और ईमानदार सोच पर भरोसा जताया. परिणामस्वरूप कुमारी शीला चौधरी ने बड़ी जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, सादगी और जनसमर्थन के बल पर आम महिला भी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >