कोलकाता को हरा कर पलामू की टीम ने सेफा में जगह बनायी

झारखंड के पलामू फुटबॉल क्लब व पश्चिम बंगाल के वाइवाइएफ कोलकाता की टीम के बीच मुकाबला हुआ.

मेदिनीनगर. वीर शहीदों के पावन स्मृति में पुलिस स्टेडियम में आयोजित अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को क्वार्टर फाइनल का अंतिम मैच खेला गया. झारखंड के पलामू फुटबॉल क्लब व पश्चिम बंगाल के वाइवाइएफ कोलकाता की टीम के बीच मुकाबला हुआ. मुख्य अतिथि एएसपी राकेश सिंह, रामदास साहू, निगम के पूर्व डिप्टी मेंयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले में झारखंड के पलामू की टीम ने पश्चिम बंगाल के वाइवाइएफ कोलकाता की टीम को दो गोल से पराजित किया. मध्यांतर तक दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे को मात देने के लिए संघर्ष करते रहे. मध्यांतर के बाद पलामू टीम के खिलाड़ी जंतु लकड़ा ने 69वें मिनट पर एक गोल किया. इसके बाद इसी टीम के खिलाड़ी काले ने मैच के 82वें मिनट पर दूसरा गोल किया. इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई. हालांकि कोलकाता टीम के खिलाड़ी ने मैच को बराबरी पर लाने का प्रयास किया. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इस तरह पलामू की टीम पश्चिम बंगाल के वाइवाइएफ कोलकाता की टीम को दो गोल से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंच गयी. रेफरी सुनील टोप्पो, सहायक रेफरी अब्दुल मजीद, जफर आलम, तबरेज आलम ने मैच का संचालन किया. कमेंटेटर के रूप में रेफरी धनु नाग सक्रिय थे. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जंतु लकड़ा को मिला. आयोजन समिति ने बताया कि गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. शाम 6:30 बजे से मैच की शुरुआत होगी. मौके पर आयोजन समिति के सचिव मनोहर कुमार लाली, नरेंद्र सिंह, सुशील सिंहा, विभाकर नारायण पांडेय, परशुराम ओझा, मनीष मिश्रा, प्रसेनजीत दास गुप्ता, संदीप राम, धीरेंद्र पांडेय, विवेक चौबे, राजकुमार गुप्ता, अजित पाठक, शुभम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >