पलामू में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Palamu News : घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है.

पलामू, (चंद्रशेखर सिंहा) : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत झरगाड़ा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना आज (मंगलवार) सुबह की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान झरगाड़ा गांव निवासी सुदामा बैठा के 38 वर्षीय पुत्र सुनील बैठा के रूप में हुई है.

खेत में गिरा हुआ था बिजली तार

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि आज सुबह सुदामा खेत जाने के लिए घर से निकला था. खेत में बिजली प्रवाहित एलटी तार टूटकर गिरा हुआ था. जिसकी चपेट में आने से वह पूरी तरह झुलस गया. खेत के आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तत्काल उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर हुसैनाबाद पुलिस अस्पताल पहुंची. पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है. समाजसेवी कृष्णा बैठा ने सरकार से आपदा प्रबंधन राहत कोष से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें

Ranchi Road Accident: रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां सम्मान योजना के इन लाभुकों को सरकार दे सकती है गुड न्यूज

गिरिडीह में ग्रामीणों ने की सड़क जाम, यात्री शेड तोड़ने वालों पर की कार्रवाई की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >