अवैध वसूली के आरोप में नगर निगम के दो दैनिक कर्मी कार्यमुक्त

मेदिनीनगर नगर निगम ने अवैध वसूली के आरोप में दो दैनिक कर्मियों को कार्य मुक्त कर दिया है। मकान मालिकों से पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।

मेदिनीनगर,पलामू: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन ने अवैध वसूली के आरोप में अनुसेवक बीरेंद्र कुमार व सफाई जमादार विशुन राम को कार्यमुक्त कर दिया. दोनों कर्मी दैनिक वेतनभोगी थे. इस मामले में नगर आयुक्त रंजीत लाल ने बुधवार को पत्र निर्गत किया है. इसकी सूचना नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर को भी दी गयी है.

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के दैनिक अनुसेवक बीरेंद्र कुमार व सफाई जमादार विशुन राम पर अवैध वसूली करने का आरोप था. शहर के विभिन्न मुहल्लों में बन रहे नये मकानों के मालिकों से बिना नक्शे के भवन बनाने के मामले में कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध तरीके से राशि की उगाही करने का आरोप था.

इस मामले में इन कर्मियों की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहा था. आरोप था कि नोटिस देने का भय दिखाकर राशि की वसूली करते थे. निगम प्रशासन ने इसकी सत्यता की जांच करने की जिम्मेवारी तीन जुलाई को अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार को दी थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >