दहेज की वेदी पर बलि चढ़ा दी गई विवाहिता, ससुराल वालों पर जलाकर मारने का आरोप

Palamu Dowry Death: पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का दर्दनाक मामला सामने आया है. नवविवाहिता नेहा कुमारी की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई. परिजनों ने पति और ससुर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu Dowry Death: पलामू जिले में एक और बेटी दहेज की वेदी पर बलि चढ़ गयी. मामला तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव का है. जहां दहेज के लिए एक नवविवाहिता को ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया. इलाज के दौरान रिम्स, रांची में उसकी मौत हो गयी

पेट्रोल छिड़क कर लगा दी गयी आग

मृतका नेहा कुमारी के पिता बल्लू राम (निवासी चतरा) की ओर से थाने में की गयी शिकायत के अनुसार, नेहा की शादी 25 नवंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से कसमार निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए नेहा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.

पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

आरोप है कि 10 मई 2026 की शाम को नेहा के पति पवन कुमार और ससुर महेंद्र राम ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गंभीर हालत में उसे पहले मेदिनीनगर और फिर रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़ें: बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाया था परिवार, बस की चपेट में आने से पिता की भी मौत

करीब डेढ़ महीने तक जूझती रही मौत से

करीब डेढ़ महीने तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद 26 जून 2026 की सुबह नेहा ने दम तोड़ दिया. मृतका के पिता ने तरहसी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पति, ससुर और अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >