नाबालिग के यौन शोषण केस में मोहम्मदगंज के स्टेशन मास्टर समेत 2 रेलकर्मी गिरफ्तार

Palamu Crime News: घर में काम करने वाली नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में मोहम्मदगंज के स्टेशन मास्टर समेत 2 रेलकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Palamu Crime News: पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल थाना क्षेत्र से पुलिस ने महिला समेत रेलवे की 2 कर्मचारियों को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में मोहम्मदगंज के स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय और जपला स्टेशन की महिला कर्मचारी रीना कुंवर शामिल हैं. नाबालिग को बहला-फुसलाकर यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत दोनों की गिरफ्तारी हुई है. नाबालिग लड़की रेलवे कर्मचारी रीना कुंवर की रिश्तेदार है. नाबालिग की मां जेल चली गई, तो नाबालिग रीना के पास रहने लगी. रीना कुंवर उस नाबालिग को अमरेश भारतीय के यहां काम करने के लिए भेजती थी. उसके बाद वह नाबालिग अमरीश भारतीय के यहां ही रहने लगी.

  • मोहम्मदगंज के स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय और जपला स्टेशन की महिला कर्मचारी रीना कुंवर गिरफ्तार
  • रेलवे का एक अन्य कर्मचारी शर्मा प्रसाद अब भी है फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

बहला-फुसलाकर नाबालिग का यौन शोषण करता था स्टेशन मास्टर

अमरीश भारतीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण करने लगा. अमरीश भारतीय के यहां एक अन्य रेलवे कर्मचारी शर्मा प्रसाद भी आने जाने लगा. नाबालिग की मां जब जेल से बाहर आई, तो उसे पता चला कि अमरीश भारतीय ने उसकी बेटी का यौन शोषण किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नाबालिग की मां ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

इसके बाद नाबालिग की मां ने जपला थाने में अमरीश भारतीय, शर्मा प्रसाद और रीना कुंवर के खिलाफ बुधवार (22 जनवरी 2025) को नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने जांच की और मामले को सही पाते हुए दोनों को गुरुवार (24 जनवरी 2025) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस तीसरे आरोपी शर्मा प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने महिला समेत 2 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें

24 जनवरी को यहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, आपको आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

झारखंड में बराज का निरीक्षण करने पहुंचे वित्त मंत्री, मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >