पलामू के ग्रामीण बैंक से 6 लाख रुपये की लूट, तीन अपराधियों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

पलामू के ग्रामीण बैंक से तीन अपराधियों ने मिलकर 6 लाख रुपये लूटा है. सभी अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक पहुंचे थे.

पलामू : पलामू में तीन अपराधियों ने मिलकर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जिले के पड़वा इलाके में स्थित ग्रामीण बैंक में 6 लाख रुपये की लूट हुई है. ये घटना शुक्रवार सुबह 10:20 बजे की है. सभी अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक पहुंचे और पिस्तौल का भय दिखाकर वारदात को अंजाम दिया.

ग्रामीण बैंक से 6 लाख रुपये की लूट

जानकारी के मुताबिक पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक की लामी पतरा शाखा का संचालन होता है. शुक्रवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सभी अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे. इसके बाद वे सीधे बैंक अधिकारियों के चैंबर में घुसकर उनके सर पर पिस्तौल तान दिया. उसके बाद सभी को बाथरूम में बंद कर दिया और कैश काउंटर पर मौजूद 6 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी अपराधी बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद ही अंदर घुसे थे. उस वक्त बैंक पर लोगों की भीड़ कम थी. जबकि बाहर खड़े तीन अन्य साथी उनका इंतजार कर रहे थे. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read : लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पलामू में शराब की बड़ी खेप जब्त

हथियार से लैस थे सभी अपराधी

बताया जाता है कि सभी अपराधी हथियार से लैस थे. घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग बाइक से भाग निकले. पुलिस बैंक और आसपास में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद पलामू में बैंक डकैती की घटना हुई है. हालांकि, पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ छानबीन तेज कर दी है. सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गयी है. वारदात के बाद आसपास के माहौल भय व्याप्त है. सभी इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिरकार दिनदहाड़े अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया कैसे? वहीं, पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी की धर-पकड़ खोजबीन शुरू कर दी गयी है. जल्द ही वे सभी हमारे गिरफ्त में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >