प्रतिनिधि : पड़वा झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा 15 जून को रांची स्थित प्रधान महालेखाकार कार्यालय में बैठक आहूत की गयी है. दोपहर 12 बजे से बैठक की कार्यवाही शुरू होगी. सरकार ने इस बैठक में शामिल होने के लिए पड़वा प्रखंड की प्रमुख गीता देवी को पत्र भेजा है. प्रमुख श्रीमति देवी ने बताया कि बैठक में 15 वें वित्त आयोग मद की राशि की उपयोगिता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की जायेगी. इसका मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना है. उन्होंने बताया कि बैठक में वह पड़वा प्रखंड की समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखेंगी.
राज्य स्तरीय बैठक में शामिल होंगी पड़वा प्रमुख
राज्य स्तरीय बैठक में शामिल होंगी पड़वा प्रमुख
