मोरचा कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन

विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में गुरुवार को विचार गोष्ठी हुई

नशा शरीर को दीमक की तरह खत्म कर देता है प्रतिनिधि : मेदिनीनगर विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में गुरुवार को विचार गोष्ठी हुई. इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की. संचालन संजय कुमार ने किया. मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि नशा शरीर को दीमक की तरह खत्म कर देता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में नशा से करीब 20 लाख लोगों की मौत होती है. नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके. मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. शिवनारायण शाह ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है. मौके पर अजय साव सनी कुमार, मोहमद जुबे,र मिथलेश कुमार, गोपाल चौधरी, हयात अहमद, अजित सिंह ने विचार व्यक्त किया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >