मेदिनीनगर,पलामू: एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया गया. यह अभियान तीन जुलाई को शुरू किया गया था. इस अभियान के तहत 31 जुलाई तक 375.32 किलो गांजा, 6.698 किलो अफीम, 48.2 किलो डोडा, 5.49 ग्राम ब्राउन शुगर व 48,860 रुपये नकद बरामद किये गये हैं. जबकि इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान एक कंटेनर, दो चारपहिया वाहन व तीन दोपहिया वाहन बरामद किये गये हैं.
एसपी ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र से तीन जुलाई से 31 जुलाई तक 0.091 किलोग्राम गांजा, 2.68 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.69 किलो अफीम व 724 ग्राम अफीम बरामद किया गया है. सदर थाना क्षेत्र से 724 ग्राम व 520 ग्राम अफीम बरामद किया गया है.
चैनपुर थाना क्षेत्र से तीन जुलाई को 2.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पाटन थाना क्षेत्र से चार जुलाई को 21.44 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. सतबरवा से 29 जुलाई को 33.789 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है.
पांकी थाना क्षेत्र से 11 जुलाई और 30 जुलाई को 48.2 किलो डोडा व 2.534 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है. जबकि हुसैनाबाद से 26 जुलाई को 320 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है.
इन सभी मामलों में शहर थाना क्षेत्र से पांच, सदर थाना क्षेत्र से पांच, चैनपुर व पाटन से एक-एक, सतबरवा से दो, पांकी से चार व हुसैनाबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
