जब अच्छे लोग चुनकर आयेंगे तभी करेंगे सबका भला : स्वामी प्रबोधानंद

जब अच्छे लोग चुनकर आयेंगे तभी करेंगे सबका भला : स्वामी प्रबोधानंद

मेदिनीनगर. जूना आखाड़ा के महामंडलेश्वर व सनातन धर्म महासंघ व हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह का घोषणा पत्र जारी किया. उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह सनातन संस्कृति को अपना आधार बनाकर कार्य व्यवहार करती है. राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण व सेवाभाव के साथ रिंकू सिंह के पति राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह सक्रिय रहे हैं. नगर निगम के चुनाव में उनकी पत्नी रिंकू सिंह मेयर पद की प्रत्याशी है. उन्होंने कहा कि जब अच्छे लोग चुनकर आयेंगे तभी अपने दायित्व व कर्तव्य का भलीभांति निर्वह्न करते हुए समाज का भला करेंगे. उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि मेयर पद के चुनाव में अच्छे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर उन्हें सेवा व शहर का विकास करने का अवसर दें. उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों की चुप्पी के कारण ही राक्षस प्रवृति के लोग सक्रिय होते है, जो समाज व देश की दुर्दशा का कारण बनते है. मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह, दिनेश दिवेदी, राजेश गुप्ता,हिंमाशु सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >