एक हादसा से दो गांव में निकली चार अर्थियां, मचा कोहराम

एक हादसा से दो गांव में निकली चार अर्थियां, मचा कोहराम

सगाई समारोह वापस लौट रहे थे चार रिश्तेदार, सड़क दुर्घटना का हुए शिकार

प्रतिनिधि, विश्रामपुर

रेहला-गढ़वा मुख्य पथ पर बेलचांपा गांव के पास रविवार रात सड़क दुर्घटना में पलामू के चार युवकों की मौत हो गयी. चारों युवक रिश्तेदार थे, जिनमें दो युवक पलामू के भंडार व दो पांडू गांव के रहने वाले थे. चारों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने सोमवार को परिजनों को सौंप दिया. मृतकों का शव गांव पहुंचते ही दोनों गांव गमगीन हो गया. इस घटना में भंडार के विक्की पासवान व बादल पासवान और पांडू के नरेंद्र पासवान व जितेंद्र पासवार उर्फ छोटू की मौत हो गयी. एक दुर्घटना से दो गांव पूरी तरह गमगीन हो गये.दोनों गांव से निकली चार अर्थियों ने ग्रामीणों की आखों में आंशु भर दिया. चारों मृतकों का सोमवार को ही दाहसंस्कार कर दिया गया. जितेंद्र व नरेंद्र के दो-दो मासूम बच्चे को देखकर लोगों का कलेजा दहल गया. नरेंद्र पासवान का एक बेटा व एक बेटी है. वहीं पत्नी साक्षी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. नरेंद्र के पिता लखन पासवान काफी सदमे में हैं. मृतक जितेंद्र पासवान का एक चार वर्ष का बेटा व एक वर्ष की बेटी. पत्नी शोभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है, जितेंद्र के पिता बाहर हैं. वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने दिल्ली गये थे. घटना की जानकारी मिलते ही विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, युवा समाजसेवी अविनाश कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह, अरविंद सिंह, प्रमुख पति सिंटू सिंह, पुलिस अंचल निरीक्षक रामाशीष पासवान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय आदि ने मृतक को परिजनों को सांत्वना दी है.

सांसद ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू सांसद वीडी राम ने मृतकों को घर पहुंचक परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद की और आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. मौके पर जिला पार्षद विजय रविदास,सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा,ईश्वरी पांडेय,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकाश चौबे,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,मुखिया राधा कृष्ण साव, कुश कुमार ओझा,सुर्यमल राम,अलख दुबे आदि मौजूद थे. वहीं पांडू के डीलर संघ अध्यक्ष लखन पासवान का पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद डीलर संघ के लोगों ने शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >