सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर मे सड़क दुर्घटना मे एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र खरखार निवासी 70 वर्षीय बहादुर सिंह के रूप मे की गयी है. घटना मंगलवार की रात लगभग सवा सात बजे की है. जानकारी के अनुसार, बहादुर सिंह पहाड़पुर के समीप सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान नवलशाही की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चालक घटना के बाद बाइक को कुछ दूरी पर खड़ा कर भागने मे सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >