आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें पदाधिकारी: डीसी

आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें पदाधिकारी: डीसी

मेदिनीनगर. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिला सामान्य शाखा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. बैठक में लंबित मामलों, प्रशासनिक कार्यों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीसी श्री शेखावत ने सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रक्रिया को शीघ्र निष्पादित करने पर जोर दिया. बैठक में गृह विभाग के संकल्प के आलोक में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दिये गये लाभों की समीक्षा की गयी. डीसी ने आत्मसमर्पण करने वाले 13 नक्सलियों को अब तक दी गयी राशि की जानकारी ली. उनके पुनर्वास अनुदान, पुरस्कार राशि, आवास, प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गयी. डीसी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही समय पर देना प्रशासन की जिम्मेवारी है. इसके लिए सभी विभाग के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें. बैठक में शस्त्र विस्फोटक, झारखंड वनांचल आंदोलनकारियों के पेंशन, संवेदको का चरित्र प्रमाण पत्र, लोकायुक्त से संबंधित मामले, जिला गजट, गृह रक्षक से जुड़े सत्यापन कार्य की समीक्षा की गयी. मौके पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा,सामान्य शाखा प्रभारी प्रीति किस्कू सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >