नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नफीस अहमद ने दिया इस्तीफा, अचंभित हैं कर्मचारी और छात्र

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के रजिस्ट्रार नफीस अहमद ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का उल्लेख किया है. इस इस्तीफे से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है.


NPU Registrar Resignation: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के रजिस्ट्रार नफीस अहमद ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) और विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजा है. नफीस अहमद को वर्ष 2025 में एनपीयू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया था.

निजी कारणों से दिया इस्तीफा

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें रजिस्ट्रार का इस्तीफा मिल गया है. इसकी जानकारी एचआरडी को भी दे दी गई है. कुलपति के अनुसार, नफीस अहमद ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह एक माह बाद रजिस्ट्रार के पद पर कार्य नहीं करना चाहते हैं.

रजिस्ट्रार के इस्तीफे से काम प्रभावित होने की आशंका

एनपीयू में पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिला के हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. रजिस्ट्रार के इस्तीफा से विश्वविद्यालय के कार्य प्रभावित होने की आशंका जाहिर की जा रही है. कर्मियों ने बताया की विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार की शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर मुख्य भूमिका होती है. रजिस्ट्रार के इस्तीफे के बाद विश्वविद्यालय और कॉलेज कर्मचारियों को सोचने पर विवश कर दिया है. अचानक से रजिस्ट्रार का इस्तीफा देना लोगों को समझ से परे है.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर दिखेगा पलामू के सखी मंडल का हुनर, 40000 राखियों के निर्माण का डीसी ने किया शुभारंभ

रजिस्ट्रार के इस्तीफा से कार्य प्रभावित होने की संभावना

एनपीयू में लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक कुलपति और रजिस्ट्रार की नियुक्ति की गई थी. ऐसे में रजिस्ट्रार के इस्तीफे से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: रांची में रिम्स के पास ही अल्ट्रासाउंड का गोरखधंधा, बिना डॉक्टर के चल रहा था खेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >