एनपीयू का दीक्षांत समारोह तीन अक्टूबर को, सभी छुट्टियां रद्द

आयोजन के लिए 16 कमेटी बनायी गयी है.

आयोजन के लिए 16 कमेटी बनायी गयी है. प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह तीन अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा. इस संबंध में एनपीयू के वीसी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तीन अक्टूबर को राजभवन ने समय दिया है. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है. कहा कि तीन सितंबर से लेकर तीन अक्टूबर तक रविवार को छोड़कर सभी अवकाश रद्द कर दिया गया है. दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के नजदीक में बने स्टेडियम में आयोजन किया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन को भी पत्र लिखा गया है. वीसी ने बताया कि यदि स्टेडियम में आयोजन करने में किसी तरह की समस्या आती है, तो दूसरा विकल्प के रूप में जीएलए कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड के बारे में भी विचार किया गया है. बताया कि इसके पूर्व भी दो बार दीक्षांत समारोह इसी ग्राउंड में आयोजन किया गया है. दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए 16 कमेटी बनाया गया है. जो सभी अलग-अलग चीजों को देखेगी. स्टेडियम के स्ट्रक्चर को अपडेट करने के लिए भी पत्राचार किया गया है. स्टेडियम के अंदर जमे बड़े-बड़े घासों को भी हटाया जायेगा. इसके साथ रंग रोगन करने के लिए भी पत्राचार किया गया है. बताया कि विश्वविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का कटआउट लगाया जायेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय के जी फाइव बिल्डिंग से होकर स्टेडियम तक सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है. बताया कि राजभवन ने निर्देश दिया है कि कम से कम खर्चे में इसका आयोजन किया जाये. वीसी ने बताया कि 2022 में दीक्षांत समारोह में 69 लाख रुपये खर्च किये गये थे. उसके हिसाब से पांच या 10 प्रतिशत कम करके खर्च किया जायेगा. खर्च के बारे में राजभवन को लिखित सूचना भेज दी गयी है. बताया कि 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. 1100 बच्चे इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. दीक्षांत समारोह में यूजी, पीजी, वोकेशनल व प्रोफेशनल विद्यार्थियों शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि करीब दो हजार छात्रों को आने की संभावना है. दीक्षांत समारोह के दौरान केंद्रीय पुस्तकालय व जीएलए कॉलेज के साइंस बिल्डिंग का भी उद्घाटन कराया जायेगा. इसमें राज्य के वित्त मंत्री और शिक्षा मंत्री को भी बुलाया जायेगा. मौके पर डीएसडब्ल्यू एसके पांडेय व पीआरओ प्रो विनीत दीक्षित मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >