राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत

झारखंड राज्य के आगामी बजट को लेकर प्रभात खबर ने शिक्षाविदों के बीच परिचर्चा आयोजित की.

मेदिनीनगर. झारखंड राज्य के आगामी बजट को लेकर प्रभा�� खबर ने शिक्षाविदों के बीच परिचर्चा आयोजित की. शहर के गिरिवर इंटर स्तरीय विद्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया गया. शिक्षकों ने कहा कि किसी भी राज्य या राष्ट्र के विकास में शिक्षा का विशेष योगदान रहा है. शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास एवं सामाजिक परिवर्तन होता है. बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षा का विशेष महत्व है. सरकार को चाहिए कि प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये. शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने की आवश्यकता है. शिक्षकों ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, शिक्षकों की कमी दूर करने, सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षा से पढ़ाई कराने, नेतरहाट विद्यालय के समान प्रत्येक जिले में आवासीय विद्यालय खोलने, पंचायत स्तर पर इंटर कॉलेज व प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खोलने की आवश्यकता है. रोजगारोन्मुख शिक्षा के विकास के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थान खोला जाये. शिक्षकों को प्रत्येक माह वेतन भुगतान हो, इसके लिए पर्याप्त राशि का आवंटन कर तीन महीने में उसकी समीक्षा की जानी चाहिए. ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी आवश्यक संसाधन व सुविधा प्रदान करने की जरूरत है, ताकि सुदूरवर्ती इलाकों के बच्चों को भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा का लाभ मिल सके. परिचर्चा में प्राचार्य नीरज कुमार द्विवेदी, घनश्याम गुप्ता, बीरेंद्र टोप्पो, राकेश यादव, जितेंद्र मेहता, सुमन, रणजीत, राजेश मिश्रा, जितेंद्र, दिनेश, संदीप जायसवाल, सुभाष शुक्ला, आकांक्षा, स्मृति, रामचंद्र, विवेक पाठक, शेर बहादुर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >