भगवान के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत : अरुणा शंकर

जैन समाज ने भगवान महावीर की मनायी जयंती, निकाली शोभायात्रा

जैन समाज ने भगवान महावीर की मनायी जयंती, निकाली शोभायात्रा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सोमवार को समाज के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. उनके अनुयायियों ने सुबह में जैन मंदिर में विधि विधान से भगवान महावीर की पूजा अर्चना व अभिषेक किया.प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य सुभाष कुमार, सुनील कुमार, राजीव कुमार रारा को प्राप्त हुआ. साथ ही वे सौधर्म इंद्र एवं सारथी बने. इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गयी.जंबु कुमार,गौरव, सौरभ कुमार गंगवाल ने सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा को विराजमान किया. कुबेर की भूमिका में विजय विवेक, सरस जैन, इंद्र के रूप में सुभाष कुमार, सुमित, सागर रारा थे. मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर ने भगवान महावीर की पूजा आरती करने के बाद शोभायात्रा रवाना किया. मेयर श्रीमती शंकर ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत बताया.उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलने से ही समाज में बेहतर वातावरण तैयार होगा और मानव जीवन का कल्याण होगा. बाजे-गाजे के साथ जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा शहर थाना रोड, गीता भवन, शहीद भगत सिंह चौक, सतार सेठ चौक, कन्नी राम चौक, आढत रोड, जिला स्कूल चौक, प्रधान डाकघर चौक, छहमुहान होते हुए वापस हुआ. शोभायात्रा का नेतृत्व जिनेंद्र मक्त मंडल के अध्यक्ष सुमित रारा व सचिव नीशु पाटनी कर रहे थे.शोभायात्रा के दौरान जैन समाज के अनुयायियों ने कई जगहों पर भगवान महावीर की पूजा कर आरती उतारी और सुखमय जीवन की कामना किया. शोभायात्रा में जैन समाज के महिला पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. अनुयायियों द्वारा किये जा रहे जयघोष,भक्ति गीतों और धार्मिक संदेशों से वातावरण भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा के समापन के बाद भगवान महावीर की पूजा आरती किया गया. शोभायात्रा के दौरान अनुयायियों ने भगवान महावीर के सिद्धांतों व संदेशों को बताया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रौशन कुमार,नवीन गुप्ता उर्फ लाल बाबू, जैन समाज के अध्यक्ष सरस जैन,सचिव सागर जैन, सुभाष जैन, मनोज पहाड़िया, सुभाषचंद्र जैन, रोहित जैन सहित काफी संख्या में अनुयायी शामिल थे.जयंती के अवसर पर जैन समाज के लोगों ने प्रकाशचंद जैन सेवा सदन एवं मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती मरीजों के बीच मिठाई व फल वितरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >