पलामू: एके सिंह कॉलेज आने-जाने की राह होगी आसान, हड़ही नदी पर पुलिया निर्माण की अनुशंसा

हुसैनाबाद के एके सिंह कॉलेज जाने वाले छात्रों की सुविधा के लिए सांसद बीडी राम ने हड़ही नदी पर पुलिया निर्माण की अनुशंसा की है। अब आवागमन होगा आसान।

हुसैनाबाद. एके सिंह कॉलेज जपला में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की आवागमन की परेशानी को देखते हुए कॉलेज के अध्यक्ष सह पलामू सांसद बीडी राम ने हड़ही नदी पर पुलिया निर्माण की पहल की है. सांसद ने पलामू उपायुक्त को पत्र लिखकर जपला-देवरी मुख्य सड़क से कॉलेज के बीच हड़ही नदी पर पुलिया निर्माण कराने की अनुशंसा की है. उन्होंने पुलिया का निर्माण डीएमएफटी के तहत कराने की बात कही है.

कॉलेज आने-जाने में होती है परेशानी

हड़ही नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने पर परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में लोगों को कुसुआ गांव होकर कॉलेज पहुंचना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है.

प्राचार्य ने कराया था समस्या से अवगत

कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामसुभग सिंह ने छात्रों की परेशानी से कॉलेज के सचिव प्रफुल्ल सिंह और सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा को अवगत कराया था. सचिव और सांसद प्रतिनिधि ने मामले की जानकारी सांसद बीडी राम को दी. इसके बाद सांसद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उपायुक्त को पत्र लिखकर पुलिया निर्माण की अनुशंसा की.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामसुभग सिंह ने कहा कि कॉलेज के अध्यक्ष के रूप में सांसद बीडी राम कॉलेज के विकास के लिए लगातार पहल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुशल शिक्षकों के प्रयास से कॉलेज का शैक्षणिक माहौल भी बेहतर हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >