मोहम्मदगंज पुलिस ने शगुफ्ता परवीन को राजस्थान से किया बरामद

मोहम्मदगंज पुलिस ने शगुफ्ता परवीन को राजस्थान से किया बरामद

मेदिनीनगर. पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के करारिया गांव के मोहम्मद फिरदौस अंसारी की नवविवाहित पत्नी शगुफ्ता परवीन को राजस्थान से मोहम्मदगंज पुलिस ने बरामद किया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने उसके गुम होने के रहस्य पर पर्दा हटाने में सफलता प्राप्त की है. उसकी शादी आठ अक्तूबर 2025 को हुई थी. शादी के दो माह बाद करारिया गांव से छह दिसंबर की रात्रि शगुफ्ता परवीन अचानक घर से गायब हो गयी थी.इस मामले को लेकर विवाहिता के पिता यूपी के अजुमुद्दीन अंसारी ने मोहम्मदगंज थाना में मामला दर्ज कराया था. ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया है .इस मामले में ससुराल के कई लोगो को आरोपी बनाया है.मोहम्मदगंज पुलिस ने तकनीकी व मोबाइल ट्रेस के माध्यम से पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने बताया की जांच पड़ताल में शादी के पहले से युवती का सबंध एक कथित प्रेमी के साथ होने का बताया है.उसे राजस्थान में छुपे होने की जानकारी तकनीकी जांच में मिला .जिसमें वह शादी के बाद भी हमेशा बातचीत करती थी.राजस्थान की पुलिस के सहयोग से बरामद दो दिन पूर्व किया गया.बरामद शगुफ्ता को लेकर पुलिस को रविवार तक मोहम्मदगंज पहुचने की संभावना है.थाना में पूछताछ के बाद ही युवती का घर से गायब होने की विस्तृत जानकारी देने की बात पुलिस ने कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >