नावाबाजार : प्रखंड के दमारो गांव में कल्याण विभाग से बनने वाला देवस्थल व चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि अनुज राम ने बुधवार को नारियल फोड़कर किया.
मौके पर श्री राम ने बताया कि करीब 23 लाख की लागत से योजना का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की बात कही. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा.
विधायक नरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास त्वरित गति से किया जा रहा है. व्याप्त सभी ज्वलंत मुद्दों का निराकरण किया जा रहा है, ताकि आमलोगों को परेशानी से निजात मिल सके. मौके पर समरेंद्र मेहता, बीरू दुबे, राकेश मेहता, विकास कुमार, सतेंद्र कुमार, अनिरुद्ध मेहता समेत कई लोग मौजूद थे.
