हैदरनगर. पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुंबा सतबहिनी गांव में बुधवार को एक कुएं से 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ. मृतका की पहचान शिवकुमार पासवान की पुत्री रमा कुमारी के रूप में हुई है.
दो दिनों से लापता थी रमा कुमारी
जानकारी के अनुसार, रमा कुमारी पिछले दो दिनों से लापता थी. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार को घर के बगल स्थित कुएं में परिजनों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गयी.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर ऊंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटायी है.
ये भी पढ़ें: NPU Campus: यदु बाबू और गोपा बाबू की प्रतिमा लगाने की मांग
जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
