प्रतिनिधि, हैदरनगर पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के सीमरसोत गांव में गुरुवार को एक नाबालिग युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. गुरुवार दोपहर घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था. इसी दौरान उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही गंभीरावस्था में परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
नाबालिग ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या
नाबालिग ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या
