मंत्री मिथिलेश ठाकुर व बेटी निगेटिव, मथुरा महतो अब भी पॉजिटिव

मंत्री मिथिलेश ठाकुर व बेटी निगेटिव, मथुरा महतो अब भी पॉजिटिव

रांची छ रिम्स के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. वहीं, होम आइसोलेशन पर रखी गयी उनकी बेटी की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है. सात जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर श्री ठाकुर खुद रिम्स में भर्ती हुए थे.

सात दिन पहले हुई जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी. वहीं दूसरी जांच रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव निकली. इधर, जमशेदपुर के टीएमएच कोविड अस्पताल में भर्ती विधायक मथुरा महताे की जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आयी है. एक सप्ताह के बाद फिर उनकी जांच की जायेगी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >