मेदिनीनगर में 6 लाख की चोरी, सेना के जवान के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने कर दी सफाई

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू प्रमंडल में मेदिनीनगर के कचरवा मुहल्ला में रिटायर नेवी जवान के बंद घर से करीब छह लाख रुपये के गहने और नगदी की चोरी हो गयी. चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

पलामू से रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट

Palamu Crime News: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के कचरवा मुहल्ला में चोरों ने एक रिटायर जवान के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब छह लाख रुपये मूल्य के गहने और नगदी की चोरी कर ली. घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

टीओपी टू थाना क्षेत्र में वारदात

घटना मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के टीओपी टू थाना अंतर्गत कचरवा मुहल्ला की है. जानकारी के अनुसार नेवी से रिटायर जवान अभिषेक तिवारी का घर बंद था. उसी परिसर में उनके चाचा सत्यप्रकाश तिवारी का भी घर है, जहां परिवार के सदस्य मौजूद थे. बावजूद इसके चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया.

पटाखों की आवाज में नहीं लगी भनक

बताया गया कि आसपास किसी कार्यक्रम के कारण बम-पटाखों की आवाज हो रही थी. इसी शोर का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए. घर के अंदर रखे बक्से और गोदरेज अलमारी का ताला भी तोड़ दिया गया. घटना के बाद घर का सारा सामान बिखरा मिला.

सुबह फोन पर मिली सूचना

मंगलवार सुबह करीब छह बजे अभिषेक तिवारी घर से किशुनपुर जाने के लिए निकले थे. तभी उन्हें फोन पर चोरी की सूचना मिली. उस समय वे पाटन थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव गए हुए थे. सूचना मिलते ही वे तुरंत कचरवा स्थित अपने घर पहुंचे, जहां मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था.

चार गुल्लक से दो लाख नगद पार

पीड़ित अभिषेक तिवारी के अनुसार अज्ञात चोर चार गुल्लक में रखे करीब दो लाख रुपये नगद ले गए. इसके अलावा एक सोने की चेन (करीब 1.25 लाख), दो सोने की अंगूठी (करीब 50 हजार), एक चांदी का ब्रेसलेट (करीब 20 हजार) और कान का झुमका (करीब 80 हजार) भी चोरी कर लिया गया. कुल मिलाकर लगभग छह लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में चांडिल के आरिफ टार्जन का कमाल, मारुति 800 को बना दिया लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही टीओपी टू पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा. इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड का एक गांव, जिसने 40 साल के संघर्ष के बाद हटाया बेचिरागी का ठप्पा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >