मेदिनीनगर. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने शहर के कई मुहल्लों में जनसंपर्क किया. दोपहर बाद उन्होंने अपने समर्थकों की भीड़ के साथ रोड शो किया. शहर के गीता भवन के समीप दुर्गा मंडप में बने चुनाव कार्यालय से रोड शो शुरू हुआ.प्रत्याशी रिंकु सिंह के पति पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने रोड शो के दौरान व्यवसायियों से अपनी पत्नी के लिए एक रुपये का दान व चुनाव में आशीर्वाद मांगा.उन्होंने कहा कि जिस धर्म व सेवा के मार्ग पर वह चल रहे हैं, उसमें जनता का एक रुपया हमारे लिए अटूट विश्वास का प्रतीक है. प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा कि यह चुनावी रैली नहीं, बल्कि नगर निगम में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए एक जन आंदोलन है. उन्होंने कहा कि जनता उन्हें अपना विश्वास मत देकर चुनाव में जीत दिलाये. वह पूरी निष्ठा के साथ सेवा करेंगी.जन समस्याओं का समाधान और शहर का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता है. जनता का आशीर्वाद व समर्थन उन्हें मिल रहा है. जनसंपर्क अभियान व चुनाव प्रचार के दौरान नगर निगम क्षेत्र के सभी मुहल्ले के लोगों ने उन्हें अपार स्नेह दिया है. लोगा का समर्थन ही उनकी ताकत है .उसी के बदौलत व चुनाव मैदान में डटी रही.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.