मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर व 35 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर व 35 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में शनिवार को समाहरणालय के ब्लॉक ए के ऊपरी तल्ले के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलायी गयी. आयोग की ओर से निर्धारित समय सुबह 10.10 बजे के बाद शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई. पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर और सभी 35 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. समारोह में सर्वप्रथम मेयर को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया. मौके पर आयुक्त के सचिव विजय वर्मा, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार और सतबरवा सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की मौजूद थे. आयुक्त ने नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है. आयुक्त ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मेयर और निगम के सभी वार्ड पार्षद मिलकर शहर की समस्याओं का समाधान, निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए समर्पण भाव से काम करेंगे. उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन के साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है. यह तभी संभव होगा, जब नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम रहेगा. समारोह में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मनोज सिंह, अमित सिंह, धीरेंद्र पांडेय, विवेकानंद त्रिपाठी, नवीन गुप्ता, नीरा देवी, रीता शुक्ला, आशना पांडेय, नमिता पांडेय, अनूप सिंह, नवीन प्रसाद, कमर यासमीन, कविता देवी, मंजू देवी, सुनील राम, सोनू कुमार, राहुल कुमार, बिंदिया देवी, अख्तरी बेगम, साहेब सिंह, संजू सिंह, नीतू देवी, रौशन कुमार, पुष्पा देवी, रौशन मेहता, सैफल्लाह अहमद, रविन्द्र कुमार, अनिसा खातून, सोनी कुमारी, अर्चना देवी, दीपिका कुमारी, ममता कुमारी, मनीषा कुमारी, मुमताज बानो और शिरीन पुष्प लता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >