संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिस कर रही छानबीन

थाना क्षेत्र के भाई बिगहा के पठान टोली निवासी इरफान खान की 28 वर्षीय पत्नी खुशबू का शव कमरे में फंदे से झूलता पाया गया है.

हैदरनगर. थाना क्षेत्र के भाई बिगहा के पठान टोली निवासी इरफान खान की 28 वर्षीय पत्नी खुशबू का शव कमरे में फंदे से झूलता पाया गया है. एसआइ अफजल अंसारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा है. सूचना मिलते ही इस घटना की गहनता से छानबीन शुरू कर दी गयी है. वहीं प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी दिव्यांश शुक्ल ने बताया कि उक्त घटना प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. वैसे मृतका के मायके वाले मौखिक रूप से ससुराल के परिजनो पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. मृतका के पति इरफान खान अपने परिजनों के परवरिश के लिए विदेश में कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन के बाद पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि मृतका को हर हाल में इंसाफ दिलाने का कार्य पुलिस करेगी. मृतका के तीन बच्चे भी हैं. मृतका के पिता कबरा खुर्द गांव के एकबाल खान का भी बयान लेने की प्रतीक्षा पुलिस कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >