सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर की माओवादियों ने की पिटाई

थाना क्षेत्र के डांडीला में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर के साथ माओवादियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है.

हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के डांडीला में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर के साथ माओवादियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना 23 मार्च की बतायी जाती है. इस संबंध में डांडीला गांव के ललन राम ने हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अभय इंटरप्राइजेज द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. भुक्तभोगी ललन राम ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता है. 23 मार्च की रात्रि में कार्य स्थल पर सोया हुआ था. इसी क्रम में रात्रि 10.30 बजे हथियार से लैस होकर पांच से सात की संख्या में कुछ लोग पहुंचे और मुझे उठा कर बाहर ले गये. बोला कि हमलोग माओवादी हैं. मालिक को बाेल देना कि जब तक लेवी नहीं मिलता है, कार्य बंद रहेगा. इसके बाद लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. ट्रैक्टर के डाला में सीमेंट की बोरी रखा हुआ था. उसमें पानी डाल दिया. जाने के क्रम में धमकी दी कि अगर सड़क में कार्य लगा तो जान से मार कर घर में आग लगा देंगे. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया की लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >