चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनी रामनवमी, निकली शोभायात्रा

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनी रामनवमी, निकली शोभायात्रा

मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र के रामनवमी पर्व को लेकर शाहपुर श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के नेतृत्व में देवी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक भक्ति जागरण एवं झांकी का कार्यक्रम नवमी के रात शिव तांडव, एवं महिषासुर वध दुर्गा पूजा,राधा कृष्ण पर आधारित कार्यक्रम को दिखाया गया. इधर गाजे बाजे के साथ निकला गया जुलूस विवेकानंद चौक से निकलकर पूरे शाहपुर नगर भ्रमण करते हुए रात्रि 12:00 बजे शाहपुर बाजार मोहल्ला स्थित महावीर मंदिर में पूजा पाठ के बाद झंडा धारियो को तलवार देकर सम्मानित किया गया. वही साउंड एवं लाइट व रथ ,भंडारा निकालने वाले जुलूस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले संघ को मेडल ,कप एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया. इसमें जीवन ज्योति संघ सत्य प्रेम संघ , बाल विकास संघ नवयुवक एकता संघ,चंद्रशेखर आजाद क्लब ,युवा सनातन संघ के पदाधिकारी को पगड़ी बांधकर तलवार देकर देते हुए शील्ड एवं कप देकर सम्मानित किया. जुलूस के दौरान चैनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चैनपुर पुलिस मुस्तैदी से कार्यक्रम को सफल कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लड्डू जायसवाल, दीपक जायसवाल, सुनील गुप्ता, शेखर सिंह, गणेश जायसवाल, सोनू जायसवाल, दिनेश पासवान, अशेद्र सिंह ,धर्मेंद्र जायसवाल, लवलेश प्रजापति, गणेश जायसवाल पंकज जयसवाल ,वीरेंद्र जायसवाल, मोनू जायसवाल सहित चैनपुर महावीर नगर दल के अध्यक्ष चंदू गुप्ता ,रवि प्रसाद ,आकाश कुमार ,नितेश कमलापुरी, नीरज शर्मा ,रूपेश कुमार विजय गुप्ता, धर्म प्रकाश ,दामोदर प्रसाद ,सनत कुमार आदि लोगों मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >