पलामू..विश्व संघ, न्यू सुरभि क्लब, न्यू एकता स्टार क्लब, महावीर युवा मंडल ने निकाली आकर्षक झांकी

पलामू..विश्व संघ, न्यू सुरभि क्लब, न्यू एकता स्टार क्लब, महावीर युवा मंडल ने निकाली आकर्षक झांकी

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में 42 पूजा संघों के द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें एक दर्जन से अधिक पूजा संघों ने आकर्षक झांकी निकाली. जबकि अधिकांश पूजा संघ शोभायात्रा को नया स्वरूप देने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभायी. विश्व संघ के द्वारा तमिलनाडु के मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया था.इसी तरह महावीर युवा मंडल ने 25 वर्ष पूरे होने पर आकर्षक मंदिर का प्रारूप व बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा निकाली. हमीदगंज के न्यू एकता स्टार क्लब, न्यू सुरभि क्लब सहित अन्य पूजा संघों के द्वारा आकर्षक झांकी निकाला गया. शोभायात्रा में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. शोभायात्रा में श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल,जीनियस क्लब बैरिया चौक,न्यू दुकानदार संघ सिंचाई विभाग कार्यालय,न्यू यंग क्लब हनुमान नगर,श्रीराम सेना संघ कचरवा,जय हनुमान संघ पंपूकल, नव शक्ति संघ नई मोहल्ला,नवदीप संघ बेलवाटिका गणपति चौक,नवयुवक संघ बेलवाटिका चौक,संस्कार क्लब नावाटोली,मारुति नंदन संघ,नावाटोली गुरुद्वारा चौक,आबादगंज में महावीर किशोर दल,ॐ पवन संघ,आजाद क्लब, सुदना एफसीआई चौक महावीर संघ, आजादनगर चौक बजरंग बली सेवा समिति,अघोर आश्रम रोड शांति विकास संघ,हमीदगंज मोहल्ला के न्यू सुरभि क्लब,न्यू एकता स्टार क्लब,माता अंजनी धाम संघ, संयुक्त नवयुवक संघ, श्री रामलला सेवक संघ,आदर्श नगर नवजागृति संघ,कुंड मोहल्ला किशोर समाज,समाज कल्याण समिति,कन्नी राम चौक ॐ शांति क्लब,हिंदू सेना संघ,माली मोहल्ला भारत सेवक संघ,शास्त्री नगर नमो नमो दुर्गे संघ,श्री संकट मोचन दल,जेलहाता सर्वोदय संघ,नवयुवक संघ,जिला स्कूल चौक विश्व संघ, कांदु मोहल्ला सुमंगल क्लब, अस्पताल चौक श्रीराम भक्त संघ, भारत माता चौक न्यू बाल संघ,रांची रोड रेड़मा देवी मंडप संघ,निमिया प्रगतिशील नवयुवक संघ, शहर थाना रोड श्री महावीर युवा मंडल,रेड़मा चौक जय बजरंग संघ शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >