प्रखंड के जामुनडीह पंचायत के राजपुर गांव में मां दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सह पांच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को गाजे-बाजे के साथ जलयात्रा निकाली गयी. मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता, युवा समाजसेवी गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह एवं राजू तिर्की ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को कलश देखकर इसकी शुरुआत की. इसके पूर्व यज्ञ पूजा समिति द्वारा सभी अतिथियों को चुनरी, माला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मौके पर पांकी विधायक डॉ मेहता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी एकता, भाईचारा व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाता है. महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण स्थापित होता है. लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है. समाजसेवी गौतम सिंह ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन के लिए बहुत ही कल्याणकारी होता है. पर्यावरण भी शुद्ध हो जाता है. राजू तिर्की ने कहा कि धार्मिक आयोजन से सकारात्मक विचार लोगों के मन में आता है. क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि आती है. आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. 14 जून को पंचांग पूजन मंडप प्रवेश के बाद जलाधिवास,15 जून को अन्नाधिवाश,16 जून को फलाधिवाश महास्नान के बाद मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जायेगा. 17 जून को प्राण प्रतिष्ठा एवं 18 जून को हवन पूजन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन होगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, सुनील कुशवाहा, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, कमेश यादव, परमेश्वर साव, यज्ञ पूजा समिति अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया भोलानाथ साव, सचिव निरंजन साव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार साव, पंसस आंती देवी, रविंद्र साव, नारेंद्र साव, शशिकांत साव,अरुण साव, संतोष साव,नीरज कुमार साव,प्रमोद साव,सुरेंद्र साव,हरिलाल साव,विजय साव,सरोज कुमार साव,श्रवण साव,सोनू साव, अनुज साव,विकास कुमार साव,मितेश साव,मुकेश साव,जयमंगल साव,जयलाल साव,मनोज साव,लालचंद साव,सुनील कुमार,सिंटू साव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.