प्रेम, विश्वास व अध्यात्म जीवन के मूल मंत्र : प्राचार्य

प्रेम, विश्वास व अध्यात्म जीवन के मूल मंत्र : प्राचार्य

मेदिनीनगर. जनता शिवरात्रि कालेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान ने की. संचालन प्रधान सहायक राजीव मुखर्जी ने किया. प्राचार्य व शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का हृदय सम्राट व प्रेरणास्रोत बताया.उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के संदेश आज भी प्रासंगिक है. जीवन के लिए प्रेम, विश्वास और अध्यात्म की आवश्यकता पर बल दिया. मौके पर डॉ किरण, डॉ प्रमोद कुमार, अंजली कुमारी, कमलेश कुमार पांडेय, मुजफ्फर आलम, सचिन कुमार,सुशांत सिंह, संजीव दफतुवार, प्रकाश राय ने विचार व्यक्त किया.मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >