शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

पांडू. प्रखंड के कांती में देवी मंदिर व महाबीर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसकी शुरुआत यज्ञ स्थल से की गयी, जो पांडू बाजार होते हुए करमडीह गांव के यज्ञशाला मंडप के समीप बांकी व ढोढरी नदी के संगम पहुंचा. जहां उपस्थित यज्ञाचार्य पंडित दिनेश शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया गया.इस जलयात्रा में 501 कलश को उठाया गया था.यात्रा में सभी श्रद्धालु बाजे गाजे व घोड़ा के साथ श्री मन नारायण व जय श्री राम के जयघोष के साथ चल रहे थे. मुख्य यजमान के रूप में गोपाल सिंह व उनकी पत्नी नीलम देवी उपस्थित थे.यात्रा का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया.वापसी में खुरा, सिंहपुर व बांध गौरेया होते हुए यज्ञशाला मंडप में कलश को स्थापित किया गया. बताया गया कि मंगलवार को यज्ञ प्रारंभ होगा एवं देवी – देवता का आह्वान किया जायेगा.छह फरवरी को नवनिर्मित देवी मंदिर व हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा.वहीं सात फरवरी को विशाल भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी.इस पांच दिवसीय यज्ञ में कथा वाचक के रूप में जगत गुरु रामानुजाचार्य सर्वेसर्वा चार्य स्वामी जी महाराज के द्वारा राम कथा, काशी पीठाधीश्वर पूज्य पात तपोमूर्ति सुंदर राज जी महाराज के भागवत कथा का श्रवण कराया जायेगा.वहीं अयोध्या डेहरी पीठाधीश्वर जगत गुरु रामानुजाचार्य देवेशाचार्य जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन कथा – प्रवचन किया जायेगा. मौके पर पूर्व सांसद घूरन राम ,जिला परिषद सदस्य मीना देवी, सांसद प्रतिनिधि कृष्णविजय सिंह (बुचुन सिंह), अविनाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह, देवप्रसाद सिंह, दया सिंह, कामेश्वर सिंह, रविंद्र सिंह, राजेश्वर शर्मा, विजय विश्वकर्मा, हरिनाथ साव, लवकुमार विश्वकर्मा, रंजय सिंह, पायलट रोबिन सिंह , शंभु सिंह सहित सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >