हुसैनाबाद . थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव के 20 वर्षीय बबन रजवार की हत्या के आरोपी बड़ा भाई उमेश रजवार को बुधवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी की शाम बबन रजवार घर पर बैठा हुआ था. बड़ा भाई व उसकी पत्नी घर पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे और बकाया पैसा का मांग करने लगा. विवाद बढ़ने के बाद उसके साथ मारपीट की. गंभीर चोट लगने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था. पिता प्रवेश रजवार के द्वारा बड़े पुत्र उमेश रजवार व बहु उर्मिला रजवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. बताया जाता है कि आरोपी उमेश रजवार ने छोटे भाई बबन को सीमेंट व छड़ उधार दिलवाया था. पैसा नही दे पा रहा था. इसे लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद मारपीट में उसकी मौत हो गयी. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद आरोपी उमेश रजवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मेदिनीनगर भेज दिया.
छोटे भाई की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
छोटे भाई की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

छोटे भाई की हत्या के आरोपी गिरफ्तार