Jharkhand News: पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत

Jharkhand News: पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा के प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें उनके चालक की मौत हो गयी. दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

Jharkhand News, चंद्रशेखर कुमार, पलामू : पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा से प्रत्याशी सह ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि उनका ड्राइवर विजय शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना मंगलवार देर रात गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की है. ब्रह्मदेव प्रसाद की प्रसाद की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक ब्रह्मदेव प्रसाद उर्फ बीडी प्रसाद अपने एक साथी मंतोष ठाकुर और उनका ड्राइवर विजय शर्मा मंगलवार की रात रांची से गया के लिए निकले थे. इस दौरान रात 01:00 बजे उनकी कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि ब्रह्मदेव प्रसाद और उनका साथी मंतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गये.

Also Read: Jharkhand Assembly Polls: प्री पोल ड्यूटी के लिए मिला 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बल

गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने किया पटना रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में रांची के रिम्स अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. जहां दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, उनके समर्थक बिश्रामपुर के प्रत्याशी बीडी प्रसाद के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं.

Also Read: झारखंड में खिलाड़ियों से खिलवाड़ : जिस थाली में खाते हैं खिलाड़ी, उसे चाट रहे कुत्ते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >