Jharkhand Crime News : पति को छोड़ प्रेमी के संग हुई फरार तो लोगों ने महिला के बाल मुड़वा और कालिख पोत गांव में घुमाया, जानें फिर क्या हुआ

इसकी भनक महिला के पति व परिजनों को मिली. पता चला कि महिला पंचायत के ही खरोह टोला के शहादत अंसारी के साथ भाग गयी थी. एक दिन महिला के पति व उसके परिजन उसे बहला-फुसला कर खुरा कला गांव ले आये और रात में ग्रामीणों के साथ मिल कर उसकी पिटाई की. इतना ही नहीं महिला का बाल मुड़वा कर व कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया गया और अंत में उसके प्रेमी शहादत अंसारी के घर भेज दिया.

Palamu Crime News, Palamu News मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र की सेमरा पंचायत के खुरा कला गांव में शनिवार की देर रात एक महिला काे बाल मुड़वा कर व मुंह पर कालिख पोत कर गांव में घुमाया गया. ग्रामीणों ने उससे मारपीट भी की. खुरा कला गांव की यह महिला एक माह पहले अपने पति का घर छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. कुछ दिनों तक बाहर रहने के बाद लादी गांव में डेरा लेकर गुपचुप तरीके से रह रही थी.

इसकी भनक महिला के पति व परिजनों को मिली. पता चला कि महिला पंचायत के ही खरोह टोला के शहादत अंसारी के साथ भाग गयी थी. एक दिन महिला के पति व उसके परिजन उसे बहला-फुसला कर खुरा कला गांव ले आये और रात में ग्रामीणों के साथ मिल कर उसकी पिटाई की. इतना ही नहीं महिला का बाल मुड़वा कर व कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया गया और अंत में उसके प्रेमी शहादत अंसारी के घर भेज दिया.

इस मामले में महिला ने पति दिलीप उरांव व ननद प्रियंका देवी सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है़ बताया जाता है कि महिला शादीशुदा है और उसका एक पांच साल का बेटा भी है. महिला का प्रेमी शहादत अंसारी भी शादीशुदा है और उसके दो बेटे हैं.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >