Jharkhand Crime News : जमीन विवाद में पलामू के युवक की चाकू मारकर हत्या, रिश्तेदार पर लगा आरोप

Jharkhand Crime News (पलामू), रिपोर्ट- अजीत मिश्रा : पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में जमीन विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप युवक के मौसा और उसके रिश्तेदारों पर लगा है. घटना के बाद आरोपी फरार हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुयी है. युवक संदीप उरांव (22 वर्ष) की पिछले वर्ष शादी हुई थी.

सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि युवक संदीप की हत्या का कारण संपत्ति विवाद है. जानकारी के अनुसार, संदीप उरांव अपने नाना के यहां रहता था. मजदूरी कर किसी तरह जीवन बसर कर रहा था. उसके नाना की 4 बेटी है. बेटा नहीं रहने के कारण संदीप नाना- नानी के साथ रहकर देखरेख करता था.

इस दौरान संपत्ति के लिए बेटियों में विवाद चल रहा था. शनिवार को भी विवाद हुआ था. इस दौरान संदीप के साथ उसके मौसा विश्वनाथ उरांव और संजीत उरांव के साथ नोकझोंक भी हुई थी. आरोप है कि शनिवार की रात संदीप के मौसा और उसके मौसेरे भाई चियांकी स्थित उसके घर पर पहुंचे और उसे चाकू से कई बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Also Read: हरियाणा से चैंपियन बनकर सिमडेगा लौटी हॉकी झारखंड के खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत, विधायक बोले- नशापान से खिलाड़ी रहे दूर, तो ओलंपिक में जरूर मिलेगा पदक

कई बार चाकू से हमला करने के कारण संदीप लहूलुहान हो गया जिसे तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पलामू में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फरार है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >